{"_id":"67a63c2aa89ee90e7d0c2a34","slug":"vigilance-car-had-to-be-started-with-a-push-kullu-news-c-89-1-klu1002-140745-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: धक्का लगाकर स्टार्ट करनी पड़ी विजिलेंस की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: धक्का लगाकर स्टार्ट करनी पड़ी विजिलेंस की गाड़ी
Fri, 07 Feb 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में रिश्वत लेने के मामले पकड़े गए आरोपियो को ले जाने वाले विजिलेस के वाहन को धक्का मार क
रिश्वत के आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करने पहुंची थी विजिलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रिश्वत लेने की आरोपी अधिकारी और कर्मचारियों को गिरफ्तार करने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंची विजिलेंस टीम की गाड़ी उस समय खराब हो गई, जब अधिकारी को गिरफ्तार कर थाने ले जाना था।
इस दौरान विजिलेंस टीम में शामिल कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने धक्का लगाकर गाड़ी को स्टार्ट किया। इसके बाद गिरफ्तार खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर टीम रवाना हुई। पुलिस के विजिलेंस जैसे अहम विभाग के वाहनों का इस तरह से कार्रवाई के दौरान खराब होने से प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। लोगों की मानें तो अगर किसी भागते हुए भ्रष्टाचारियों को पकड़ना हो तो उस दौरान यदि वाहन खराब हो जाए तो भ्रष्टाचारी तब तक कोसों दूर चला जाएगा। इस तरह की जांच एजेंसियों के पास वाहन और अन्य उपकरण अपडेट होने चाहिए, ताकि किसी भी तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए टीम सक्षम हो।
--