फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   VHP will create awareness for voting: Virendra

मतदान के लिए जागरूक करेगी विहिप : विरेंद

Mon, 22 Apr 2024 04:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
VHP will create awareness for voting: Virendra
बंजार (कुल्लू)। विश्व हिंदू परिषद लोकसभा चुनाव में 100 फीसदी मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करेगी। इसके लिए जिले के हर क्षेत्र में विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्य करेंगे। यह बात सोमवार को जिलाध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर ने बंजार में कही। परिषद की मासिक बैठक बंजार में हुई।
विज्ञापन

इसमें प्रांत समरसता प्रमुख हरदीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रांत कार्यकारिणी की बैठक छह और सात अप्रैल को परवाणू में हुई थी। इसमें पूरे प्रांत के लिए कार्यक्रमों की सूची बनाई गई है। जिले के पांचों प्रखंडों के लिए प्रभारी तय किए गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि पनारसा प्रांत से यशपाल शर्मा, सैंज से डोले राम, बालीचौकी में खूबराम, गुशैणी से गंगा देवी, जिभी से राजेंद्र प्रकाश और बंजार नगर विरेंद्र को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कुल्लू विभाग का अभ्यास वर्ग 12 मई को शिव मंदिर भुंतर में आयोजित किया जाएगा। 30 मई तक धर्म रक्षा निधि अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री डोला राम, उपाध्यक्ष राजेंद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed