{"_id":"620d1d2b07014a4edb218be7","slug":"verification-of-every-household-tap-scheme-will-be-done-in-the-gram-sabha-kullu-news-sml399783786","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर नल योजना का ग्राम सभा में होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर नल योजना का ग्राम सभा में होगा सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग की हर घर नल से जल योजना का अब पंचायतों की विशेष ग्राम सभा में सत्यापन होगा। इसमें जल शक्ति विभाग के छोटे और बड़े अधिकारी मुख्य तौर पर शामिल रहेंगे। इस ग्राम सभा का आयोजन कुल्लू जिले की 80 पंचायतों में 24 फरवरी को किया जाएगा। इसमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और अपनी बात अधिकारी के सामने रख सकेंगे।
ग्राम सभा में जलशक्ति विभाग की ओर से हर घर नल योजना से जोड़े गए 200 गांवों के 42 हजार पानी के कनेक्शन का सत्यापन होगा। इसके बाद विभाग योजना का प्रस्ताव पास कर फाइनल रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगा। उल्लेखनीय है कि जिले में अभी तक कई गांवों को हर घर नल योजना के तहत पानी की सुविधा नहीं मिली है, लेकिन केंद्र सरकार के साथ अब जिला प्रशासन व जल शक्ति विभाग गंभीर हो गया है। ऐसे में योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन करेगा, जिससे सभी घर योजना से जोड़े जा सके। इसमें योजना का सत्यापन ग्रामीण के समक्ष ही किया जाएगा। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिले की पंचायतों में 24 फरवरी को विशेष ग्राम सभा आयोजित होगी। इसमें हर नल योजना के तहत दिए गए पेयजल कनेक्शनों का सत्यापन होगा। ग्राम सभा में जल शक्ति विभाग के अधिकारी मुख्य तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसके बाद योजना की फाइनल रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
अब इन गांवों के पास अपने नल की सुविधा
हर घर नल योजना से जोड़े गांवों में कुंगश, लफाली, प्लेही, फरनाली, मनयाशी, धंनधर, गोशाला, देउरीधार, धाउगी, कनौण, राशला, लपाह, शांघड़, शैंशर, शिरडा, शिरीकोट, सुचैण, बजौरा, बंदरोल, बिहार, बनोगी, बरशैणी, भुंतर, कश्वारी, गोही, हाट, हुरला शामिल है। साथ ही कसौल, मौहल, न्यूली, तलाड़ा, बैंची, कउधार, अलेउ, भाटग्रां, हिमरी, लूहारड़ली, त्रिसदी, पतलीकूहल, मरजां, शिल्ला, फोजल, जगतसुख, शिल्ली कोट, लोट, अरसू, कशोली, रायसन बिहाल, पांगण, रमसु, दाशल, चक्की, शिल्ली हार समेत अन्य गांव शामिल है।
विज्ञापन
जुलाई तक सभी गांवों के घरों में होगा नल
कुल्लू जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों के पास जुलाई तक अपना नल होगा। इस योजना के तहत 256.33 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इसमें 145 पेयजल योजनाओं पर काम चला हुआ है। अब इस योजना को धरातल पर उतराने के लिए जल शक्ति विभाग दिन-रात काम रहा है, ताकि जुलाई तक काम पूरा हो सके। इससे पहले ग्रामीण क्षेत्रों के एक गांव में महज चार से पांच नल की सुविधा होती थी, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब योजना के तहत हर गांव के घर को नल से जोड़ा जा रहा है।