फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles will not ply on the Manali-Darcha-Sarchu road at night for two days.

Kullu News: मनाली-दारचा-सरचू सड़क पर दो दिन रात को नहीं दौड़ेंगे वाहन

Sat, 13 Dec 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 13 Dec 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will not ply on the Manali-Darcha-Sarchu road at night for two days.
सामरिक महत्व के मार्ग पर आज और कल किया जाएगा मरम्मत का काम
विज्ञापन

वशिष्ठ और समाहन के बीच रात को दुरुस्त होगी बरसात में क्षतिग्रस्त सड़क
एंबुलेंस, पुलिस, अग्निशमन सहित आपातकालीन वाहनों पर नहीं रहेगा प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मनाली-दारचा-सरचू सामरिक महत्व के मार्ग पर मनाली क्षेत्र के तहत कुछ जगहों पर सड़क की मरम्मत की जानी है। ऐसे में मनाली के पास 14 और 15 दिसंबर को रात 9:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
सीमा सड़क संगठन ने जानकारी दी है कि मनाली-सरचू मार्ग के मध्य आने वाले वशिष्ठ और समाहन के बीच बरसात में क्षतिग्रस्त सड़क के कुछ हिस्सों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यह काम रात्रि के समय होगा। कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए इस अवधि के दौरान सड़क को बंद रखना आवश्यक है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी मनाली रमन शर्मा और डीएसपी केडी शर्मा ने इस कार्य के लिए रात्रि यातायात प्रतिबंध की अनुशंसा की है। ऐसे में उपायुक्त ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि कार्यस्थल के दोनों तरफ चेतावनी संकेत एवं बैरिकेडिंग सीमा सड़क संगठन की ओर से स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस, पुलिस, अग्निशमन सहित सभी आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर अनुमति दी जाएगी। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि यहां पर व्यवस्था और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक की ओर से इस अवधि के दौरान यातायात विनियमन एवं आदेशों का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed