{"_id":"60df48568ebc3ebf0b0e1a5b","slug":"vehicles-jammed-to-four-km-kullu-news-sml375612942","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किमी तक लगा वाहनों का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार किमी तक लगा वाहनों का जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर में रोजाना जाम लग रहा है। पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहने से लोगों के साथ पर्यटकों को भी परेशान होना पड़ रहा है। कुल्लू-मंडी सड़क पर शुक्रवार को शाढ़ाबाई, भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर सिउंड, भुंतर-रामशिला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिया और भुंतर-कुल्लू सड़क पर शमशी तक जाम लगता रहा। चार किमी तक जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यातायात जाम की समस्या के कारण राहगीरों को सड़क पर चलना और आर-पार करना तक मुश्किल भरा रहा। भुंतर से चारों ओर करीब तीन से चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। भुंतर में जाम की सबसे बड़ी समस्या मणिकर्ण चौक पर बना सिंगल लेन बैली ब्रिज है। इस पुल को डबललेन करने की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। हालांकि कुल्लू की जनता ने इस समस्या को सरकार और जिला प्रशासन के समक्ष कई बार उठाया है। लेकिन इस समस्या का अभी तक कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। भुंतर में वाहनों के प्रवेश करते ही इस ब्रिज के पास जाम लग रहा है। इन दिनों घाटी में प्लम और नाशपाती का सीजन जोरों पर है। लेकिन बैली ब्रिज के समीप स्थित भुंतर सब्जी मंडी तक फसल पहुंचाने में किसानों-बागवानों को भी परेशान होना पड़ रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि भुंतर में यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात है।