{"_id":"6830a8607145274e2f014d5f","slug":"vehicles-are-not-being-allowed-to-go-to-rohtang-even-after-permission-kullu-news-c-89-1-ssml1015-148244-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अनुमति के बाद भी रोहतांग नहीं जाने दी जा रही गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अनुमति के बाद भी रोहतांग नहीं जाने दी जा रही गाड़ियां
Fri, 23 May 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 23 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
मनाली के रोहतांग दर्रा पर पर्यटक घुड़सवारी का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
चंडीगढ़ की गाड़ियों की चार जगह चेंकिंग, चालक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ट्राई सीटी टैंपो ट्रैवलर यूनियन चंडीगढ़ ने मनाली के स्थानीय टैक्सी चालकों प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ की टैक्सियों को रोहतांग प्रशासन की अनुमति के बाद भी नहीं दिया जा रहा है। टैक्सी चालकों के पास रोहतांग जाने के परमिट हैं, लेकिन स्थानीय टैक्सी चालक बाहरी टैक्सियों से सवारियों को जबरदस्ती उतारा जा रहा है।
यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण राणा ने आरोप लगाया कि मनाली से रोहतांग तक चंडीगढ़ की टैक्सियों को रोका जा रहा है। इनमें पलचान, कोठी, मढ़ी और कोकसर शामिल हैं। रोहतांग दर्रा में यूनियन के चालक के साथ मारपीट हुई है। चालक ने इसकी शिकायत इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल की, लेकिन प्रशासनिक तौर पर कोई मदद नहीं मिली है। साथ ही मौके पर तैनात पुलिस कर्मी भी अपने मोबाइल में मारपीट का वीडियो बनाता रहा। उसने भी बीच-बचाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि रोहतांग के लिए मनाली की वे टैक्सियां भी चल रहीं हैं, जो 15 साल पुरानी हो चुकी हैं। कहा कि मामले की विजिलेंस जांच निष्पक्ष तौर पर की जाए।
--