{"_id":"6603f7a080b65301a80baa9b","slug":"valley-gardeners-turned-to-apple-orchards-kullu-news-c-89-1-klu1001-119487-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: घाटी के बागवानों ने किया सेब बगीचों का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: घाटी के बागवानों ने किया सेब बगीचों का रुख
विज्ञापन
सेब की रंगत निखारने के लिए डाल रहे कैल्शियम और नाइट्रोजन खाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के बागवानों ने अब सेब बगीचों का रुख कर लिया है। बागवान सेब पौधों में जहां ट्री स्प्रे ऑयल का छिड़काव कर रहे हैं तो वहीं सेब की उम्दा फसल के लिए बागवान पौधों की जडों में कैल्शियम और नाइट्रोजन खाद भी डाल रहे हैं।
घाटी के बागवान देवेंद्र, राजीव ठाकुर, रमेश, दिनेश, कमल, जितेंद्र, राकेश, विनय और सुरेंद्र ने बताया कि मार्च का पहला पखवाड़ा बारिश से सराबोर रहा था। इसके चलते बागवानी से जुड़े कार्य ठप रहे लेकिन करीब दो सप्ताह से मौसम अनुकूल बना हुआ है। बागवान आर्थिकी का आधार मानी जाने वाली सेब फसल को बेहतर बनाने में लगे हैं। इस दौरान दवाइयों का छिड़काव और खाद डाली जा रही है। कैल्शियम और नाइट्रोजन खाद से पौधे को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि इस बार बागवानों को सेब की बेहतर फसल होने की उम्मीद है। बागवानी विभाग के उपनिदेशक बीएम चौहान ने कहा कि बागवानी विभाग की ओर से दी गई नियमावली के अनुसार बगीचों में दवाइयों का छिड़काव करें।