{"_id":"612139928ebc3e79e701c1aa","slug":"vaccination-of-620-people-in-kullu-hospital-kullu-news-sml3811718153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश के बीच कुल्लू अस्पताल में 620 लोगों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश के बीच कुल्लू अस्पताल में 620 लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन
कुल्लू। तेज बारिश के बाद भी लोगों में वैक्सीन लगवाने का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग तेज बारिश में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में टीका लगवाने के लिए पहुंचे। लोगों की अधिक भीड़ उमड़ने के कारण अस्पताल परिसर में लंबी लाइनें लग गईं।
टीकाकरण के लिए बनाए केंद्र में बारिश के बीच टीका लगवाने में मुश्किल हुई। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को दो स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था करनी पड़ी। पुरुषों को अस्पताल के प्रशासनिक भवन तथा महिलाओं को एमसीएच में टीका लगवाया गया। शनिवार को आरएच-एक वैक्सीनेशन केंद्र में ही 620 लोगों को टीका लगवाया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला कुल्लू में लोग टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। तेज बारिश के बीच टीकाकरण के लिए लोगों की अस्पताल में सुबह ही लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग स्थानों पर टीका लगवाने की व्यवस्था के चलते लोगों को टीका लगवाने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भारी बारिश के बीच 620 लोगों को टीका लगवाया गया। स्वास्थ्य विभाग लोगों को संक्रमण से बचाए रखने के हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि रोजाना जिला के अलग-अलग स्थानों को चिह्नित कर वैक्सीनेशन केंद्र बनाए जा रहे हैं। इससे लोगों को घर द्वार पर वैक्सीनेशन की सुविधा मिल रही है।

कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में वैक्सीन लगाने के लिए उमड़ी भीड़।- फोटो : Kullu

कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : Kullu