फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vacant posts should be filled by promotion: Thakur

पदोन्नति से भरे जाएं रिक्त पद : ठाकुर

Sat, 06 Apr 2024 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Vacant posts should be filled by promotion: Thakur
भुंतर में हिमाचल पेंशनर फेडरेशन  की मासिक बैठक में भाग लेते पेंशनर।
कुल्लू। वित्त समेत अन्य विभागों में खाली चल रहे पदों पर सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुन: नियुक्ति दी जा रही है, जो सरासर गलत है। खाली पदों को पदोन्नति के आधार पर भरा जाए, ताकि हर अधिकारी और कर्मचारी को पदोन्नति का लाभ मिल सके। यह बात हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने भुंतर में कही।
विज्ञापन

शनिवार को फेडरेशन के भुंतर खंड की मासिक बैठक शिव मंदिर भुंतर में हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड के प्रधान नरेश हांडा ने की। उन्होंने कहा कि बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। इन समस्याओं को महासचिव के समक्ष रखा गया। उन्होंने पेंशनरों के सुझावों से अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। साथ ही पेंशनरों के हक के लिए सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि फेडरेशन की प्रदेश तथा जिला कार्यकारिणियों के प्रयासों से पेंशनरों को एरियर मिल पाया है। इसके लिए पेंशनर बधाई के पात्र हैं। मुख्य सचिव से मांग की गई कि चुनाव आयोग से स्वीकृति लेकर संशोधित वेतन, एरियर, ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट आदि का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार अनुबंध आधार को निरस्त कर नियमित भर्तियां करवाए। इसके अलावा मुख्य सचिव और उपायुक्त कुल्लू से भी आग्रह किया गया कि भुंतर बैली ब्रिज की मरम्मत के लिए अतिरिक्त बजट जारी किया जाए, ताकि मणिकर्ण, गड़सा, पारला भुंतर के लोगों समेत पर्यटकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। लावारिस पशुओं और कुत्तों की समस्या का हल भी किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed