फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   UPS is not an alternative to OPS: Federation

ओपीएस का विकल्प नहीं है यूपीएस : महासंघ

Mon, 26 Aug 2024 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
UPS is not an alternative to OPS: Federation
न्यू पेंशन स्कीम महासंघ कुल्लू ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय पेंशन योजना को संशोधित कर यूनिफाइड पेंशन योजना का रूप दिए जाने पर न्यू पेंशन स्कीम महासंघ कुल्लू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद डोगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगन्नाथ, राज्य उपाध्यक्ष अजीत बौद्ध, महासचिव ओम प्रकाश आदि ने कहा कि केंद्र हो या राज्य सरकारें, सभी को हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बहाल की गई पुरानी पेंशन का मॉडल ही अपनाना होगा, तभी कर्मचारियों में अपने भविष्य को लेकर सुरक्षा बनी रहेगी।
बेशक कर्मचारी संगठनों की निरंतर बढ़ रही मांग के मद्देनजर केंद्र सरकार एक कदम आगे बढ़ी है, लेकिन देश तथा प्रदेश के कर्मचारी केवल पुरानी पेंशन बहाली चाहते हैं। वर्तमान समय में जब नौकरी 35-40 वर्ष की आयु तक ही मिलती है, उस हालात में 25 वर्ष का सेवाकाल बहुत कम कर्मचारी पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन

यह पेंशन भी निजी संस्था की ओर से संचालित होगी, जिससे कर्मचारियों में सदैव भय तथा असुरक्षा बनी रहेगी। यूनिफाइड पेंशन में अर्धसैनिक बलों तथा अस्थायी रूप से सेवाओं पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को अत्यधिक हानि होगी। यूनिफाइड पेंशन स्कीम का पुरानी पेंशन स्कीम से किसी भी तरह मुकाबला नहीं है। पूरे देश में कर्मचारी इस स्कीम को नहीं अपनाएंगे। हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम पूरी तरह से लागू है, जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कर्मचारी वर्ग सदैव आभारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed