{"_id":"690243a7919d28414f02a1f5","slug":"unity-march-to-be-held-in-keylong-on-150th-birth-anniversary-of-sardar-patel-ravi-kullu-news-c-89-1-klu1002-160350-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केलांग में होगा यूनिटी मार्च : रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केलांग में होगा यूनिटी मार्च : रवि
Wed, 29 Oct 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
बोले - सांसद कंगना रणौत भी होंगे कार्यक्रम में शामिल
31 अक्तूबर को जिला मुख्यालय केलांग में होगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/ सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा।
पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने बुधवार को केलांग में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती मनाई जाएगी। यह केवल एक आयोजन ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना को जगाने वाला अभियान है। कार्यक्रम में सांसद कंगना रणौत भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल को लौह पुरुष कहा जाता है लेकिन उनकी असली शक्ति केवल दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं, बल्कि यह विश्वास था कि भारत एक है, भारत अखंड है।
पूर्व विधायक ने बताया कि अभियान की शुरुआत 6 अक्तूबर को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने डिजिटल माध्यम से देशभर में की थी। इस अभियान के तहत युवा सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और यंग लीडर कार्यक्रम जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभियान के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
अभियान का दूसरा चरण 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान जिला स्तर पर पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें योग और स्वास्थ्य शिविर, व्याख्यान, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया जाएगा। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की प्रभारी भारती मोगरा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
--