फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ultrasound facility will start in Jari and Nirmand hospitals

Kullu News: जरी और निरमंड अस्पतालों में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

Wed, 18 Sep 2024 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Sep 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility will start in Jari and Nirmand hospitals
कुल्लू। जिला कुल्लू के सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कुल्लू से दो डॉक्टरों को आईजीएमसी शिमला में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही, मनाली और आनी अस्पतालों में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे दो डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला कुल्लू के सभी बड़े अस्पतालों में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना न पड़े, इसी लिए जिला अस्पताल के साथ नागरिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार के लिए ऐसे अस्पतालों और उन डाक्टरों की सूची मांगी है जो अल्ट्रासाउंड का प्रशिक्षण करना चाहते हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि कुल्लू से जरी और निरमंड से दो डाक्टरों का नाम भेजा जा रहा है। यह डाक्टर आईजीएमसी शिमला में छह माह का कोर्स कर अपने-अपने अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा देंगे। इसे पहले कुल्लू के आनी व मनाली से भेजे गए दो चिकित्सकों को प्रशिक्षण पूरा हो गया और उन्होंने संबंधित अस्पतालों में सेवा देना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पवार ने कहा कि सरकार ने ऐसे अस्पतालों और चिकित्सकों की सूची मांगी है। बंजार में डाक्टरों की कमी है। ऐसे में यहां अभी किसी का नाम नहीं भेजा जा रहा है। जल्द ही जिला के सभी अस्पतालों में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।


अल्ट्रासाउंड की सुविधा न मिलने से लोग परेशान
मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बंजार, मणिकर्ण, सैंज, भुंतर सहित निरमंड के लोग अभी तक अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों पर निर्भर है। या फिर उन्हें निजी अस्पतालों में 1200 से 1500 रूपये देकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed