फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Udaipur-Pangi-Sansarinala closed due to landslide

Kullu News: भूस्खलन से उदयपुर-पांगी-संसारीनाला बंद

Sat, 04 Mar 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 04 Mar 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Udaipur-Pangi-Sansarinala closed due to landslide
लाहौल में हिमाचल-जम्मू सीमा संसारीनाला के समीप (किमी 132) चट्टानें लुढ़कने से मार्ग बाधित हो गय
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। लाहौल का उदयपुर-पांगी-संसारीनाला मार्ग भूस्खलन से बंद हो गया है। सड़क पर पहाड़ी से चट्टानों के आने से पांगी के लोगों का संपर्क लाहौल के साथ कुल्लू-मनाली से भी कट गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात्रि संसारीनाला के पास हुए भूस्खलन की सूचना सीमा सड़क संगठन को शनिवार सुबह 11:30 बजे मिली। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन ने मशीनें मौके पर भेजकर सड़क बहाली का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

उदयपुर-पांगी-संसारीनाला मार्ग पांगीवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। हर तीसरे, चौथे दिन भूस्खलन और हिमस्खलन के कारण मार्ग बंद हो रहा है। इससे बीआरओ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सड़क को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन ने जगह-जगह अपनी मशीनरी को तैनात रखा है। सीमा सड़क संगठन (94) के अधिकारी कैप्टन अर्जुन मलिक ने बताया कि सड़क को बहाल करने का कार्य चल रहा है। पहाड़ी से चट्टानें और मलबा आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed