{"_id":"610973f98ebc3ebda400e11a","slug":"two-youths-of-punjab-arrested-with-chitta-kullu-news-sml379095314","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। बरसात के बीच कुल्लू जिले में सिंथेटिक ड्रग्स बाहरी राज्यों से पहुंचनी शुरू हो गई है। पुलिस ने जिला मुख्यालय के साथ लगते बदाह में 14 चार ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अंधेरे में दोनों आरोपी नशे को स्कूटी पर लेकर जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना कुल्लू की एक टीम ने सोमवार रात को बदाह में नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने सामने से आती एक स्कूटी को रोका। इस पर दो लोग सवार थे। पुलिस को देखकर वह घबरा गए। स्कूटी की तलाशी लेने पर 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक गगनदीप सिंह (35), निवासी हाउस नंबर 7200, गली नंबर 16, दावा रोड न्यू जनता नगर, लुधियाना, पंजाब और सौरभ (23), निवासी हाउस नंबर 6991, गली नंबर 13, वार्ड नंबर 71, जांटा नगर, लुधियाना, पंजाब को गिरफ्तार किया। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है।