फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two teachers posted in Shanghad school

Kullu News: शांघड़ स्कूल में दो अध्यापक किए तैनात

Sun, 14 Apr 2024 03:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
Two teachers posted in Shanghad school
पीटीए ने की नियुक्ति, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष देंगे मानदेय
विज्ञापन

अंग्रेजी और राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता मिलने से विद्यार्थियों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शांघड़ में लंबे समय बाद अंग्रेजी और राजनीतिक शास्त्र के पदों पर अस्थायी अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। पीटीए ने यह नियुक्तियां की हैं। अस्थायी अध्यापकों को मानदेय बंजार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अपनी ऐच्छिक निधि से देंगे।
अध्यापकों की नियुक्ति से विद्यार्थियों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शांघड़ में लंबे समय से प्रवक्ता अंग्रेजी और राजनीतिक शास्त्र के पद खाली चल रहे थे। इन्हें भरने के लिए सरकार और विभाग से गुहार लगाई, लेकिन मांग को पूरा नहीं किया गया। अभिभावकों को हर बार आश्वासन ही मिले। जब यह मामला अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति ने बंजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर के ध्यान में लाया तो उन्होंने अस्थायी तौर पर दो अध्यापकों का इंतजाम करने के लिए कहा। उन्होंने दोनों अध्यापकों को अपनी ऐच्छिक निधि से मानदेय देने की हामी भरी।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने बंजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का आभार जताया है। बंजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री से स्कूल में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की जाएगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्रेम ठाकुर ने कहा कि विभाग की ओर से अध्यापकों के खाली पदों के संबंध में समय-समय पर पत्राचार किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed