{"_id":"6a046c4f80c1872fd004d453","slug":"two-swords-car-seized-in-hooliganism-case-kullu-news-c-89-1-klu1001-176247-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गुंडागर्दी के मामले में दो तलवारें, कार कब्जे में ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गुंडागर्दी के मामले में दो तलवारें, कार कब्जे में ली
विज्ञापन
चिट्टा सेवन की आशंका को देखते हुए लिए आरोपियों के रक्त के नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज/लारजी (कुल्लू)। पंजाब के पर्यटकों की सैंज में गुंडागर्दी के मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने मामले में घायल यादव देव निवासी गांव पटाहरा, कुल्लू और मोती राम निवासी गांव बनाऊगी, कुल्लू का मेडिकल करवाया है। डॉक्टरों ने घायल मोतीराम की चोट को गंभीर करार दिया है।
मामले में पुलिस ने आरोपी चालक मनदीप (27) निवासी गांव व डाकघर खन्ना, जिला लुधियाना, पंजाब और अन्य साथियों प्रदीप सिंह, प्रीतपाल सिंह और जसनप्रीत से दो नई तलवारें भी बरामद की हैं। आरोपियों के वाहन (कार) को भी कब्जे में ले लिया गया है। घटना बीते 10 मई के दिन सामने आई थी। यहां पंजाब के पर्यटकों ने पहले तो पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मारी। इसके बाद तेजधार हथियार से स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की थी। मारपीट के दौरान काफी हंगामा हुआ था। आरोपियों के चिट्टा सेवन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उनके रक्त के नमूने लिए हैं। इन सैंपलों को रसायनिक परीक्षण के लिए आरएफएसएल मंडी भेजा गया है। रक्त के नमूने की रिपोर्ट आने का पुलिस इंतजार कर रही है। दूसरी ओर पुलिस ने सरकारी कार्य के दौरान लोक सेवक को कार्य करने पर एक ब्लॉगर और पूर्व उप प्रधान के खिलाफ भी रिपोर्ट तैयार की है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष तरीके से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को नोटिस देकर रिहा किया गया है।