{"_id":"648b4d2a896782b3c10e0759","slug":"two-injured-in-trahan-bus-accident-referred-to-nerchowk-kullu-news-c-89-1-klu1001-797-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: त्रैहण बस हादसे के दो घायल नेरचौक किए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: त्रैहण बस हादसे के दो घायल नेरचौक किए रेफर
Thu, 15 Jun 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के त्रैहण सड़क हादसे में घायल क्षेत्रीय अस्पताल मेंदो मरीजों को नेरचौक मेडिकल कालेज रैफ
कुल्लू। भुंतर-नरोगी रूट पर त्रैहण के समीप हुए बस हादसे के दो घायलों को नेरचौक रेफर किया गया है। हादसे में घायल प्रिया शर्मा पत्नी यशपाल शर्मा, निवासी गांव एवं डाकघर भल्याणी, कुल्लू की हालत गंभीर बनी हुई है।
साथ ही चालक दिनेश कुमार (47) पुत्र कर्म सिंह, निवासी गांव कहनवाल, तहसील सदर मंडी, को भी उपचार के लिए नेरचौक भेजा गया है। कुल्लू अस्पताल में तीन घायलों को ट्रॉमा सेंटर से शिफ्ट कर सर्जरी वार्ड में रखा गया है।
तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में वीरवार को बस हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए उनके रिश्तेदार आते रहे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लगातार दूसरे दिन भी बस हादसे को लेकर खूब भीड़ उमड़ी। कई नेताओं ने बस हादसे के घायलों का अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना। हादसे में घायल बस परिचालक दीपक कुमार का कहना है कि बस गिरने के बाद उन्हें कोई पता नहीं चला। जब आंख खुली तो बस नाले में गिरी हुई थी। संवाद