फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two days, two accidents, eight lives buried under the rubble

Kullu News: दो दिन, दो हादसे, मलबे में दबीं आठ जिंदगियां

Thu, 04 Sep 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two days, two accidents, eight lives buried under the rubble
कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में भुस्खलन से मलबे में दो मकान जद में आ गए है। रेस्क्यू अ​भियान क
सर्च ऑपरेशन जारी, कुल्लू की डीसी और एसपी ने मौके पर खुल संभाला मोर्चा
विज्ञापन




मलबे से चार लोग निकाले, एक की मौत, तीन कुल्लू अस्पताल में भर्ती, एक एम्स रेफर



संवाद न्यूज एजेंसी



कुल्लू। इनर अखाड़ा बाजार में दो दिनों में भूस्खलन की दो घटनाएं हुईं। इनमें अब तक 8 लोग मलबे में दबे हैं। इनकी तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है।
डीसी तोरुल एस रवीश और एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने भी मोर्चा संभाला है। बीते बुधवार को भूस्खलन में दबे एनडीआरएफ जवान समेत दो लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। वीरवार सुबह भूस्खलन ने रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं। घटना में 6 लोग दबे हैं।



उपायुक्त ने बताया कि घटना सुबह लगभग साढ़े छह बजे घटी। सूचना मिलते ही प्रशासन, एनडीआरएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, पुलिस, होम गार्ड और अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मलबे से चार लोगों को निकाला गया। इनमें एक मृत पाया गया। तीन घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। एक व्यक्ति को एम्स बिलासपुर रेफर किया है।
विज्ञापन




अभी भी मलबे में 6 लोग दबे हैं। इन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित क्षेत्र के मकान खाली करवाए गए हैं। स्थानीय गुरुद्वारे में प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



अभी तक इन्हें किया रेस्क्यू



वीरवार सुबह हुए हादसे में चार लोगों को निकाला गया। इनमें महराज लोक (30) पुत्र शब्बीर लोक, बांदीपुरा जम्मू-कश्मीर निवासी की मौत हो गई है। राधिका (73) पत्नी घनश्याम संख्यान, कमलेश (60) पत्नी सुदर्शन संख्यान और अभिनव (32) पुत्र सुदर्शन सांख्यान घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। इनमें गंभीर रूप से घायल अभिनव को एम्स बिलासपुर रेफर किया है।




--



मलबे में दबे हैं ये लोग



मलबे में दबे छह लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें 45 वर्षीय हुसैन पुत्र सुल्मान गुची महोल्ला अखाल, तहसील कंगन, जिला गांधरावल कश्मीर, 47 वर्षीय रशीद शेख पुत्र मोहम्मद जमाल, किचपरा कंगल, जिला गांधरावल कश्मीर, 51 वर्षीय गुलजार अहमद लोन पुत्र मोहम्मद शाह वावानगरी, कंगन जिला गांधरावल कश्मीर, 23 वर्षीय ताहिर शेख पुत्र वशीर अहमद शेख गांव सरदाव तुलेल, जिला बांदीपुरा कश्मीर, 33 वर्षीय सजाद अमद वाधी पुत्र गलाम अहमद वाणी गांव शोधगुल तहसील कंगन जिला बांदीपुरा कश्मीर, सुमन पत्नी बलदेव कृष्ण शर्मा कुल्लू शामिल हैं। घटना में मेहराज लोक 30 वर्ष पुत्र शब्बीर लोक गांव गुरेज, डाकघर व तहसील वहुगांव जिला बांदीपुरा कश्मीर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed