फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two-day Chheshu festival begins at Koksar Gompa

Kullu News: कोकसर गोंपा में दो दिवसीय छेशू उत्सव का आगाज

Mon, 28 Jul 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 28 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two-day Chheshu festival begins at Koksar Gompa
कोकसर गोंपा में दो दिवसीय छेशू उत्सव में पूजा करते लामागण। फोटो......आयोजनक
लामाओं ने तांबेरिया पूजा कर की मानव कल्याण की कामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। कोकसर गोंपा में दो दिवसीय छेशू उत्सव का आगाज हो गया है। उत्सव का शुभारंभ लामागणों ने बौद्ध मंत्रोच्चारण से किया। लामाओं ने तांबेरिया पूजा कर मानव कल्याण और विश्व शांति के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर दीर्घायु की कामना की।
कोकसर गोंपा घाटी के पुरातन गोंपाओं में से एक है। इसे ट्रंफुक गोंपा के नाम से जाना जाता है। गुफा के अंदर बने इस गोंपा में देवी छेरिंगमा की मूर्ति के साथ हाल ही में देवी 21 तारा की मूर्तियों को भी स्थापित किया है। हर वर्ष बौद्ध पंचांग के अनुसार छटे माह के चौथी तिथि को मनाया जाता है। लामागणों की ओर से छोह अनुष्ठान के साथ पहले दिन तांबेरिया पूजा की गई। इसमें कोकसर गोंपा के लामा के साथ पुजारी और लबरंग गोंपा के हेड लामा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को कुतंग के नाम से विशेष दिन होता है। इसमें गोंपा कमेटी ने आम सभा में वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा दिया जाएगा। इसके बाद नौनिहालों के साथ बेटियां भी बड़ों का आशीर्वाद लेंगी। सभी बुजुर्ग, पुरुष और स्त्रियां बच्चों मिठाई के तौर पर कुछ राशि भेंट करेंगे। गोंपा कमेटी गोंपा की खेती योग्य भूमि की 3 साल के लिए नीलामी भी समस्त जनता के सामने होगी। गोंपा कमेटी के प्रधान दोरजे ने बताया कि सोमवार से दो दिवसीय छेशू उत्सव तांबेरिया पूजा से शुरू हुआ है। मंगलवार को कुतंग होगा। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed