फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two and a half storey house burnt in Malhach

पतलीकूहल के मलाहच में ढाई मंजिला मकान हुआ राख

Wed, 26 Oct 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two and a half storey house burnt in Malhach
कुल्लू जिला के पतलीकूहल क्षेत्र के मलाहच गांव में एक मकान में लगी आग। -संवाद - फोटो : Kullu
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के पनगां से सटेे मलाहच गांव में मंगलवार रात मकान में आग भड़क गई। इससे 25 लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। पतलीकूहल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन प्रभावित परिवार को को राहत देने में जुटा है।
विज्ञापन

पनंगा से कुछ दूरी पर मलाहच गांव में मंगलवार रात करीब 7:30 बजे टिकी देवी के ढाई मंजिले लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। इस मकान में टिकी देवी के दो बेटे रोशन लाल और राजू अपने-अपने परिवार के साथ रह रहे थे। दोनों ही परिवार सोने के लिए पहली मंजिल का इस्तेमाल करते हैं। दूसरी मंजिल में आग लगने का उन्हें इसकी भनक नहीं लगी। मकान सेे धुआं उठने लगा, तो लोगों ने उन्हें इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के सदस्य घर से बाहर निकाले। इस बीच पतलीकूहल स्थित दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना बाद कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग पनगां पहुंच गए। जिस घर में आग लगी वह सड़क से कुछ दूर था। अग्निशमन विभाग को पानी की बौछारों को घर तक पहुंचाने में समय लगा। हालांकि लोगों ने रात के अंधेरे में पावर स्पे और बाल्टियों से आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की। मगर उनकी मेहनत काम नहीं आई। कुछ ही देर में मकान पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल चौकी पतलीकूहल प्रभारी छप्पेराम ने बताया कि अग्निकांड से करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि आग से प्रभावित परिवारों के राहत और बचाव के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed