फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Trekking campaign launched to connect disabled people with adventure

Kullu News: दिव्यांगजनों को रोमांच से जोड़ने के लिए चला ट्रैकिंग अभियान

Thu, 04 Jun 2026 10:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Jun 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
Trekking campaign launched to connect disabled people with adventure
कुल्लू। समावेशी साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और दिव्यांगजनों को रोमांचक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष हिमालयी ट्रैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वाईएचएआई) की चंडीगढ़ राज्य शाखा की टीम कुल्लू पहुंची है। अभियान में शामिल प्रतिभागी कुल्लू के सेउबाग स्थित वाईएचएआई बेस कैंप पहुंचे और वहां उन्हें ट्रैक से पहले अनुकूलन और ओरिएंटेशन प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद वाईएचएआई चंडीगढ़ राज्य शाखा के संस्थापक अध्यक्ष एवं संयोजक राजेश जोगपाल ने ट्रैकिंग दल को रवाना किया। इस अभियान में 18 दिव्यांग प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनके साथ स्वयंसेवकों, अनुभवी ट्रेक लीडरों और वाईएचएआई पदाधिकारियों सहित कुल 43 सदस्यीय दल शामिल हैं।
विज्ञापन

ये दल चार रातें ऊंचाई वाले विभिन्न कैंपों में बिताने के बाद सात जून को वापस सेउबाग बेस कैंप लौटेगा। राजेश जोगपाल ने कहा कि साहसिक गतिविधियों और ट्रैकिंग के अवसर सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध होने चाहिए, चाहे उनकी शारीरिक स्थिति कैसी भी हो। ऐसे अभियान दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, दृढ़ता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने और निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed