फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tranp fc team won fftball trophy in kullu

ट्रंप एफसी मंडी टीम ने जीती फुटबाल ट्रॉफी

Sun, 14 Feb 2021 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
tranp fc team won fftball trophy in kullu
कुल्लू के ढालपुर मैदान में फुटबाल की विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के क्रिकेट मैदान में 11वीं सेवन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें ट्रंप एफसी मंडी ने शिवा युवक मंडल छोयल, लाहौल-स्पीति फुटबाल क्लब को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। स्पर्धा में कुल्लू के अलावा लाहौल-स्पीति और मंडी जिला की टीम ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में प्रतिभा की कमी नहीं है। जिला फुटबाल संघ की ओर से प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं इस वर्ष करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता के अंतिम तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला ट्रंप एफसी मंडी और शिवा युवक मंडल छोयल के बीच हुआ है। ट्रप एफसी मंडी ने 5-0 से मैच अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में दलीप जॉय फुटबाल क्लब और लाहौल-स्पीति फुटबाल क्लब की टीमें आपस में भिड़ी। इसमें लाहौल-स्पीति फुटबाल क्लब ने 2-0 से दलीप जॉय फुटबाल क्लब को हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच ट्रंप एफसी मंडी और लाहौल-स्पीति फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। यह पूरा मुकाबला एक तरफा ही रहा। ट्रंप एफसी मंडी ने लाहौल-स्पीति फुटबाल क्लब को 5-0 से हराया। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, महासचिव पवन ठाकुर, कोषाध्यक्ष यशवीर, प्रेम सचिव तुलसी भारती, सहसचिव राज कुमार, तकनीकी सलाहकार रबीन ठाकुर, सह सचिव राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed