फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Training provided on the use of the SPARSH portal and financial management

Kullu News: स्पर्श पोर्टल के उपयोग और वित्तीय प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Tue, 20 Oct 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Training provided on the use of the SPARSH portal and financial management
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में कटिना स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों और वित्तीय कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 22 शिक्षकों को एसएनए (सिंगल नोडल एजेंसी) स्पर्श पोर्टल के उपयोग और वित्तीय प्रबंधन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाना और पोर्टल का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना रहा। शिविर में सेवानिवृत्त नियंत्रक (वित्त) ज्ञान चंद रैता ने शिक्षकों को वित्तीय नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी। जितेंद्र शर्मा ने पोर्टल के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कर विभिन्न प्रक्रियाओं को समझाया।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण से शिक्षकों और कर्मचारियों को पोर्टल के संचालन की व्यावहारिक जानकारी मिली है। इस दौरान शिक्षा विभाग के प्रारंभिक एवं गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक ज्ञानचंद, डाइट कुल्लू के प्रधानाचार्य सतीश और वित्त एवं लेखा अधिकारी रविंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed