{"_id":"6ad66199af84456bd60aa3a8","slug":"robust-fire-safety-arrangements-for-dussehra-two-vehicles-deployed-kullu-news-c-89-1-ssml1015-189824-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दो वाहन किए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दो वाहन किए तैनात
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान आग की घटनाओं पर तुरंत काबू पाने और जानमाल के नुकसान से बचने के लिए दमकल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्सव के दौरान मेला स्थल पर दो दमकल वाहन और 19 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इनमें एक प्रभारी और 18 दमकल कर्मी शामिल होंगे, जो अलग-अलग शिफ्टों में सेवाएं देंगे। इससे किसी भी आपात स्थिति में दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई कर सकेगी।
योजना के तहत एक दमकल वाहन ढालपुर चौक में बस स्टैंड के पास यातायात पुलिस कार्यालय के नजदीक तैनात रहेगा। दूसरा वाहन खेल मैदान में खेल विभाग कार्यालय के पास तैनात किया जाएगा। दोनों स्थानों पर वाहनों की तैनाती से मेला क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों तक दमकल सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस दौरान दुकानों, अस्थायी शिविरों और अन्य प्रतिष्ठानों में अग्निकांड की आशंका को देखते हुए दमकल विभाग ने यह व्यवस्था की है। दो वाहनों और 19 कर्मचारियों की तैनाती से आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी। विभाग का उद्देश्य उत्सव के दौरान आग की घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग की घटनाओं से निपटने के लिए दशहरा स्थल पर दो वाहन और 19 कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
....
साल 2023 में देवताओं के टेंटों में लगी थी आग
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में साल 2023 में महज 15 मिनट में देवताओं के 12, देवलुओं के आठ टेंट, चार जूतों की दुकानें, एक प्लास्टिक की बाल्टियों की दुकान जल गई थी। इस घटना में तीन टेंटों को सुरक्षा के लिहाज से उखाड़ा गया था और चार देवलू झुलस गए थे। घटना में देवलू सिर्फ देवरथों को ही बचा पाए, बाकी सामान जलकर राख हो गया। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए दमकल विभाग सचेत है।
000