फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Training given to master trainer for elections

Kullu News: चुनाव के लिए मास्टर ट्रेनर को दिया प्रशिक्षण

Thu, 15 Feb 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Training given to master trainer for elections
जिला निर्वाचन कार्यालय जिला लाहौल स्पीति केलांग में लोक सभा चुनाव  के लिए विधान सभा स्तरीय मास्
केलांग (कुल्लू)। चुनाव प्रक्रिया के सही संचालन में मास्टर ट्रेनर की भूमिका अहम होती है। हर बार का चुनाव पिछले चुनाव से कुछ अलग होता है। इसलिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

यह बात उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कही। जिला निर्वाचन कार्यालय केलांग में लोकसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षित करना है।
विज्ञापन

इसके लिए मास्टर ट्रेनर सही ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि भविष्य में कोई समस्या न आए। बीएलओ मतदान केंद्र में बिजली, पानी, रैंप, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेेंं। शिविर में उपमंडलाधिकारी केलांग रजनीश शर्मा ने ईवीएम और वीवीपैट मतगणना, चुनाव परिणाम की घोषणा और डाक मतपत्र के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी खुशविंद्र ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और निजी संपत्तियों पर लगे होर्डिंग्स की सूची तैयार रखें। उपमंडलाधिकारी उदयपुर केशव राम ने चुनाव में आदर्श आचार संहिता, व्यय निगरानी शिकायतें और पेड न्यूज चुनाव प्रबंधन आदि के बारे में बताया। प्रशिक्षण शिविर में सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, परियोजना अधिकारी सोनू गोयल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed