फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traffic through the bridge will remain closed for six days

छह दिन तक पुल से आवाजाही रहेगी बंद

Wed, 09 Jun 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic through the bridge will remain closed for six days
कुल्लू। जिला कुल्लू के हुरला और गड़सा क्षेत्र को जोड़ने के लिए ब्यास नदी पर बने जीप योग्य पुल की प्लेटें उखड़ गई हैं। नेट-बोल्ट की निकलने से पुल की प्लेटें भी उखड़ गई, जिससे हादसा हो सकता है। ऐसे में लोनिवि के यांत्रिक विंग पुल की मरम्मत करेगा।
विज्ञापन

10 जून से 15 जून तक पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। पुल की मरम्मत रोजाना सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक की जाएगी। ऐसे में अब लोगों को वाया बजौरा होकर आवाजाही करनी पड़ेगा। इन दिनों घाटी में प्लम व सब्जियों का सीजन शुरू हो गया है। जिस कारण क्षेत्र के किसानों-बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्हें अब लंबा सफर तय कर सब्जी मंडी टकोली जाना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि पुल की कई प्लेंटे नेट-बोल्ट के निकलने से उखड़ गई और यहां वाहनों के साथ राहगीरों के साथ हादसा हो सकता है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पुल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। लोनिवि के यांत्रिक विंग के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि जीप योग्य पनारसा-हुरला पुल की मरम्मत की जा रहा है। प्लेटें उखड़ने से पुल से वाहनों की आवाजाही 10 से 15 जून तक पूरी तरह से बंद रहेगी। उन्होंने पुल पर सफर करने वाले स्थानीय गांव के लोगों से पुल की मरम्मत करने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed