फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traffic route will change in the city from tomorrow for Kullu Mahotsav

Kullu News: कुल्लू महोत्सव के लिए शहर में कल से बदलेगा ट्रैफिक रूट

Mon, 23 Dec 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 23 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Traffic route will change in the city from tomorrow for Kullu Mahotsav
महोत्सव की तैयारियां शुरू, ढालपुर में आयोजन स्थल को सजाने में जुटी नप
विज्ञापन

पहली बार कुल्लू शहर में 25 से 31 दिसंबर तक होगा कुल्लू महोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में 25 से 31 दिसंबर तक कुल्लू महोत्सव मनाया जाएगा। पहली बार कुल्लू में होने वाले कुल्लू महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
नगर परिषद ने ढालपुर में आयोजन स्थल को सजाना शुरू कर दिया है। अन्य तैयारियों को भी दिन में अंजाम दिया गया। कुल्लू में यह महोत्सव बुधवार से शुरू होगा। महोत्सव के दौरान वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से रहे, इसके लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।

25 से 31 दिसंबर तक ढालपुर चौक से मालरोड की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। ढालपुर चौक से भुंतर की ओर जाने वाले वाहन अस्पताल वाली सड़क से होते ही कॉलेज चौक तक निकलेंगे। साथ ही ढालपुर चौक की तरफ आने वाले वाहन कलाकेंद्र टी प्वाइंट जंक्शन से वाया बीडीओ ऑफिस होते ही ढालपुर तक पहुंच सकेंगे। उधर, डीसी तोरुल एस रवीश ने पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कहा है। गौर रहे कि नगर परिषद ने कुल्लू महोत्सव को देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव का आग्रह किया था। उधर, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाकर निर्धारित रूट पर ट्रैफिक चलाया जाएगा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed