{"_id":"66fae9a6e5721941790df04b","slug":"traffic-plan-changed-for-protest-people-worried-kullu-news-c-89-1-ssml1012-131990-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रदर्शन के लिए बदला ट्रैफिक प्लान, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रदर्शन के लिए बदला ट्रैफिक प्लान, लोग परेशान
विज्ञापन
कुल्लू। देवभूमि जागरण मंच के प्रदर्शन के चलते बदले गए ट्रैफिक प्लान से लोग परेशान हुए। उन्हें करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। धूप में चलने से पसीने छूट गए। वहीं प्रदर्शन के चलते अखाड़ा बाजार की लगभग सभी दुकानें बंद रहीं। कुछ दुकानों को छोड़कर दोपहर तक ताले लटके रहे।
सरवरी और लोअर बाजार ढालपुर की तरफ अधिकतर दुकानें खुलीं रही। व्यापार मंडल कुल्लू की ओर से व्यापारियों को स्वेच्छा से दुकानें बंद रखने को कहा गया था। दोपहर बाद ही अधिकतर दुकानों के ताले खुले। रामशिला से लेकर अखाड़ा बाजार पेट्रोल पंप तक दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया था। ट्रैफिक के बदले हुए रूट से वाहनों को छोड़ा गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मनाली, बिजली महादेव और सारी भेखली की तरफ बसें सरवरी बस स्टैंड से होकर ब्यासा मोड़, पेट्रोल पंप से अखाड़ा बाजार, रामशिला गेमन पुल तक निकलती हैं। सोमवार को बदले हुए रूट के चलते बसें सरवरी बस स्टैंड से ब्यासा मोड़, पेट्रोप पंप से आगे नहीं गईं। यहां से बेली ब्रिज होकर बाहर नेशनल हाईवे की तरफ निकलीं। अखाड़ा बाजार में प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जगह-जगह पुलिस के जवान नजर आए। अखाड़ा बाजार लगभग पुलिस छावनी में बदल गया था। कुल्लू पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए सोमवार सुबह 11:00 बजे एक फ्लैग मार्च भी किया गया।
विज्ञापन
000