फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists will enjoy water scooter, small boat, steamer ride

Kullu News: वाटर स्कूटर, छोटी नाव, स्टीमर की सवारी का आनंद लेंगे सैलानी

Sun, 16 Mar 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 16 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Tourists will enjoy water scooter, small boat, steamer ride
कुल्लू की लारजी झील में शुरू होंगी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, पूरी की जा रहीं औपचारिकताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला के प्रवेश द्वार पर लारजी बांध में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने की तैयारी है। शिमला के तत्तापानी में जलक्रीड़ा केंद्र शुरू होने के बाद कुल्लू के लारजी डैम में भी पर्यटक वाटर स्कूटर, छोटी बोट और स्टीमर की सवारी कर सकेंगे। इसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
लारजी झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होने से यह सेंटर पर्यटन के नए केंद्र के रूप में सामने आएगा। खास बात यह है कि यहां वाटर स्कूटर, छोटी नाव और स्टीमर की सवारी की जा सकेगी। कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अलग अनुभव होगा। बर्फ से ढके पहाड़ों का दीदार करने के साथ वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का भी पर्यटक आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां जल्द शुरू हों, इसके लिए प्रशासन ने दो दिन पहले द कुल्लू डिस्ट्रिक्ट वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटीज सोसायटी, लारजी की चेयरमैन एवं उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में बैठक भी हुई है। उपायुक्त की ओर से पर्यटन विभाग को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। लारजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और कैफेटेरिया बिल्डिंग को निविदा के आधार पर तीन साल के लिए लीज पर दिए जाने का विचार किया गया है। इसके लिए निर्धारित मापदंड रखने वाले ऑपरेटर से जलक्रीड़ा के संचालन का काम को सुचारू एवं पेशेवर रूप से चलाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। पर्यटक भी यहां वाटर स्पोर्ट्स का मजा लेकर पर्यटक बंजार के जीभी, तीर्थन घाटी, जलोड़ी जोत, सरयोलसर झील, सैंज के देहुरी, शांघड, आदि का रुख कर मनमोहक नजारों को निहार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

लारजी बांध में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होने वाली हैं। लारजी झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों और कैफेटेरिया के लिए दो बार निविदाएं आमंत्रित की गई थीं, लेकिन कोई बोलीदाता आगे नहीं आए। अब दोनों कार्यों के लिए अलग-अलग निविदाएं ली जाएंगी।

- तोरुल एस रवीश, उपायुक्त, कुल्लू्



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed