फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists swing by seeing the snowflakes in Solanganala

सोलंगनाला में बर्फ के फाहे देख झूमे सैलानी

Fri, 21 Jan 2022 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Tourists swing by seeing the snowflakes in Solanganala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में बर्फबारी व बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऊंची पहाड़ियों समेत जिले के अन्य पर्यटन स्थलों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल सोलंगनाला में सैर सपाटे के लिए पहुंचे पर्यटक बर्फ के फाहों को देखकर झूम उठे।

सोलंगनाला सभी तरह के पर्यटक वाहनों के लिए खुल गया है। ऐसे में यहां बर्फ देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। अटल टनल रोहतांग अभी बंद है। पर्यटकों ने यहां बर्फ के ताजा फाहों व सोलंगनाला में बिछी बर्फ की चादर पर खूब अठखेलियां की। कोरोना काल में भी मनाली में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर के साथ सिस्सू, रोहतांग दर्रा, कोकसर, मढ़ी, कोठी, हामटा, जलोड़ी दर्रा, कुंजुम दर्रा तथा बारालाचा में ताजा बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ी है। सोलंगनाला से आगे मार्ग सैलानियों के लिए पिछले 15 दिनों से बंद है। ऐसे में सैलानी अटल टनल रोहतांग के साथ सिस्सू भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसका असर जिला कुल्लू के लोगों के जनजीवन पर पड़ा है। जिले में एनएच-305 के साथ 23 अन्य सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप है। सबसे अधिक 20 सड़कें बंजार में बंद चल रही हैं। बाह्य सराज को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले एनएच-305 को बहाल करने का कार्य भी हिमपात से प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को भी करीब 50 से अधिक लोग पैदल गंतव्य तक पहुंचे। जिला प्रशासन ने जिले में हिमखंड गिरने की भी चेतावनी जारी की है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मौसम को भांपकर ही लोग आवाजाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed