{"_id":"68977dae0aea6294b40cb6f1","slug":"tourists-stranded-for-hours-due-to-closure-of-chandigarh-manali-nh-spent-the-night-in-their-vehicles-kullu-news-c-89-1-klu1002-154278-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चंडीगढ़-मनाली एनएच बंद होने से घंटों तक फंसे पर्यटक, वाहनों में ही कटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चंडीगढ़-मनाली एनएच बंद होने से घंटों तक फंसे पर्यटक, वाहनों में ही कटी रात
Sat, 09 Aug 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के बजौरा में मंडी मार्ग के खुलने का इंतजार करते वाहन।-संवाद
बजौरा से औट-थलौट तक मार्ग में कई किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतारें
स्थानीय लोगों को भी हुई दिक्कतें, फल-सब्जियां लेकर जा रहे वाहन भी फंसे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से कुल्लू-मनाली मार्ग पर शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक हजारों वाहन घंटों तक फंसे रहे। बजौरा से औट-थलौट तक कई किलोमीटर लंबी कतारों में पर्यटक, किसान, व्यापारी और स्थानीय लोग मुश्किलों का सामना करते रहे।
वैकल्पिक कंडी-कटौला मार्ग भी बंद होने से यातायात पूरी तरह ठप रहा। कई पर्यटकों को रात वाहनों में ही गुजारनी पड़ी। फल-सब्जियों से लदे वाहन फंसने से किसानों और कारोबारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। पुलिस को ट्रैफिक नियंत्रण में भारी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार दोपहर पंडोह मार्ग से आंशिक राहत मिली लेकिन हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए।
कोलकाता से परिवार सहित घाटी घूमने आए महेश साहू ने कहा कि उनकी गाड़ी दो दिन से बजौरा क्षेत्र में फंसी है। मार्ग खुलने के इंतजार में वाहन में ही रात गुजारनी पड़ी। बारिश के बीच वाहन को छोड़कर कहीं नहीं जा पाए। शनिवार को दोपहर बाद मार्ग खुलने पर आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली के दिनेश, साेनू और जितेंद्र ने कहा कि वे पनारसा क्षेत्र में फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतार के बीच गाड़ी रात से फंसी है। न आगे जा सकते हैं और न ही पीछे मुड़ सकते हैं। खाने-पीने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन
बजौर में सेब से भरा वाहन लेकर जा रहे चालक मनु ने कहा कि उन्होंने दिल्ली जाना है लेकिन दो दिनों से यहां फंसे हैं। सेब की फसल खराब होने के कगार पर है। गोभी और टमाटर ले जा रहे दिनेश कुमार ने कहा कि सब्जी खराब होने वाली है। उन्हें मंडियों में भी अच्छे दाम नहीं मिल पाएंंगे।
--
पुलिस को करनी पड़ रही कड़ी मश्क्कत
बजौरा से वाया कंडी-कटौला मार्ग पर कई किलोमीटर तक छोटे़-बड़े वाहन खड़े हैं। शुक्रवार से बजौरा से मुख्य मार्ग में औट-थलौट तक लंबी कतारें लगी हैं। औट-बंजार मार्ग में भी वाहनों की कतार होने से पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कुल्लू-मंडी के बीच वाया पंडोह मार्ग बहाल कर दिया है। वाहनों को मंडी की तरफ भेजना शुरू किया है।