फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists should be challaned for violating rules: Kishan

नियमों के उल्लंघन पर पर्यटकों के काटे जाएं चालान : किशन

Thu, 22 Jun 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tourists should be challaned for violating rules: Kishan
कुल्लू। पार्वती घाटी में पर्यटक हादसों का शिकार हो रहे हैं। कोई ट्रैकिंग के दौरान जंगलों में खो रहा है, तो कोई फिसलकर नदी में गिर रहा है। पर्यटकों की लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

यह बात मणिकर्ण वैली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कुल्लू में कही। कहा कि पुलिस थाना प्रभारी मणिकर्ण और होटल एसोसिएशन ने बैठक की थी, जिसमें सभी संचालित होटलों और होम स्टे में पर्यटकों के लिए विशेष गाइडलाइन सूची लगाने के आदेश दिए थे। होटल और होम स्टे संचालकों ने आदेश का पालन भी किया है और विशेष गाइडलाइन की सूची पर्यटकों के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन

इसमें मुख्यत: पर्यटकों को टूरिस्ट गाइड साथ ले जाने की शर्त शामिल है, ताकि उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि पर्यटक निर्देशों की अवहेलना कर अकेले नदी-नालों के किनारे निकल पड़ते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। घाटी के ट्रैकिंग प्वाइंटों में कई जगह घने जंगल हैं। इनमें भी पर्यटक रास्ता भटक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसोल और मणिकर्ण के जिन स्थानों पर पर्यटक नदी में बहे हैं, उन स्थानों पर फेंसिंग की गई है। नदी-नालों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। बावजूद पर्यटक नदी के किनारे जा रहे हैं। कहा कि पर्यटकों के परिजनों को भी अपने परिवार के सदस्यों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से नियमों की अवहेलना करने वाले पर्यटकों के चालान काटने और उन्हें पुलिस थाना में तलब करने की मांग की है, ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed