फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists having fun in snow in Fataru

Kullu News: सैलानी फातरु में बर्फ में कर रहे मस्ती

Wed, 14 Feb 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tourists having fun in snow in Fataru
मनाली (कुल्लू)। भारी बर्फबारी के बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला का सौंदर्य और निखर गया है। सोलंगनाला में ही लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित फातरु में लगभग पांच फीट से अधिक बर्फ के बीच पर्यटक जमकर मस्तियां कर रहे हैं। पर्यटक सोलंगनाला से फातरु तक की सीधी चढ़ाई को रोपवे से पार कर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सोलंगनाला इन दिनों मनाली आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। सोलंगनाला में पर्यटकों को एक साथ शीतकालीन और साहसिक खेलों का लुत्फ लेने का मौका मिल रहा है। सोलंगनाला से लेकर फातरु तक पर्यटकों की भारी भीड़ जुट रही है। सोलंगनाला पहुंचे पर्यटक रोपवे के माध्यम से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित फातरु पहुंच रहे हैं। यहां पर पांच फीट से भी मोटी बर्फ की परत जमी है। बर्फ में पर्यटक खेलने का लुत्फ लेने के साथ फोटो और वीडियोग्राफी भी कर रहे हैं। प्री वेडिंग और हनीमून पर आए दंपतियों की यह पसंदीदा जगह बन गई है। सोलंगनाला में पर्यटक बर्फ के बीच स्कीइंग का लुत्फ उठाने के साथ स्थानीय स्कीयरों से इसके गुर भी सीख रहे हैं। सोलंगनाला में बर्फ से जुड़ी ट्यूब स्लाइडिंग, जोबरिंग, स्नो स्कूटर, माउंटेन बाइक का लुत्फ लिया जा रहा है तो पैराग्लाइडिंग, रैपलिंग, जिप लाइन आदि साहसिक खेलों का हिस्सा बनकर पर्यटक अपने सैर सपाटे के कार्यक्रम को यादगार बना रहे हैं। दिल्ली से आए आशुतोष कुलकर्णी ने बताया कि वह अपनी मंगेतर के साथ आए हैं। प्री वेडिंग शूट के लिए यहां विदेशों से भी बेहतर स्थल है। स्थानीय कारोबारी तेजा ने बताया कि काफी संख्या में पर्यटक फातरु पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबारी रोशन, भीम, भोला राम आदि ने बताया कि सोलंगनाला में हर रोज हजारों पर्यटकों की भीड़ जुट रही है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने कहा कि बर्फ में सैर का लुत्फ लेने के लिए भारी संख्या में पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


रोजाना मनाली पहुंच रहे हजारों पर्यटक
पर्यटन नगरी मनाली में हर रोज हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लें तो हर रोज मनाली में 600 से 700 वाहन बाहरी राज्य से आ रहे हैं। 50 से अधिक वोल्वो बसें भी पर्यटकों को लेकर मनाली पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed