फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists flying in the sky in Solanganala

Kullu News: सोलंगनाला में आसमान में उड़ान भर रहे सैलानी

Sun, 19 May 2024 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
Tourists flying in the sky in Solanganala
पैराग्लाइडिंग कर उठा रहे रोमांच, वीकेंड पर लगा पर्यटकों का मेला
विज्ञापन

मनाली में तीन दिनों में 40,000 से अधिक सैलानी पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस वीकेंड मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों का आंकड़ा बढ़ गया है। तीन दिनों में मनाली में 40,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 2,000 के पार पहुंच गया है।
वीकेंड पर मनाली पर्यटकों से गुलजार हो गई है। मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा पर्यटन सीजन में पहली बार 2,000 के पार पहुंचा। मनाली में शनिवार को 2,174 पर्यटक वाहन पहुंचे। रविवार को भी आंकड़ा 2,000 के करीब रहा, जबकि शुक्रवार को लगभग 1,800 पर्यटक वाहन मनाली आए थे।
विज्ञापन

होटलों के कमरे 70 प्रतिशत बुक हो रहे हैं। पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है। मनाली में पर्यटकों का मेला लग गया है। दोपहर को सोलंगनाला, सिस्सू, कोकसर, हिडिंबा मंदिर, वशिष्ठ में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। शाम होते ही मनाली का मालरोड पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। सोलंगनाला में एक ओर जहां पर्यटक पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लाहौल घाटी के कोकसर में बर्फ से जुड़ी शीतकालीन खेलें आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों का कहना हैं कि पर्यटकों की चहलकदमी से मनाली गुलजार हो गई है। बड़े होटलों के 70 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे है, जबकि छोटे होटलों में भी 60 प्रतिशत कमरे बुक हैं। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि होटलों के कमरे बुक चल रहे हैं। वीकेंड पर पर्यटकों का मेला लग रहा है। इससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि वीकेंड अच्छा चल रहा है। वीकेंड में निगम के होटलों के 70 प्रतिशत तक कमरे बुक हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed