फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists flocking to the tourist town of Manali over the weekend.

Kullu News: पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड में उमड़ रहे पर्यटक

Thu, 10 Sep 2026 04:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:25 AM IST
विज्ञापन
Tourists flocking to the tourist town of Manali over the weekend.
मनाली के मॉल रोड़ पर चहलकदमी करते पर्यटक।-संवाद - फोटो : 1
मनाली। पर्यटन सीजन भले ही पहले की तुलना में फीका पड़ गया हो, लेकिन वीकेंड पर पर्यटन नगरी में रौनक बरकरार है। वीकेंड पर अन्य दिनों कि अपेक्षा पर्यटकों का आंकड़ा दोगुना बढ़ रहा है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार इन दिनों प्रतिदिन 200 से 300 पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। वीकेंड में यह आंकड़ा 500 से 600 तक पहुंच रहा है। इसके अलावा करीब 50 वोल्वो बसों के माध्यम से भी बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। वीकेंड में बसों का आंकड़ा लगभग 100 तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

पर्यटक रोहतांग, शिंकुला और सोलंगनाला सहित आसपास के पर्यटन स्थलों में दिनभर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। शाम ढलते ही मनाली के मालरोड पर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ रही है। बाजारों, रेस्तरां और कैफे में भी अच्छी रौनक देखने को मिलने लगी है। इससे स्थानीय कारोबारियों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है।
विज्ञापन

होटल कारोबारियों का कहना है कि हालांकि इस समय पर्यटकों की संख्या पीक सीजन की तुलना में बहुत ही कम है लेकिन हर वीकेंड पर अच्छी आमद से कारोबार को सहारा मिल रहा है। वीकेंड के दौरान कई होटलों की ऑक्यूपेंसी 40 प्रतिशत तक पहुंच रही है, जबकि सप्ताह के अन्य दिनों में कई होटल खाली रहते है। होटल कारोबारी नरेंद्र सूद, गोविंद राम और घनश्याम ठाकुर ने बताया कि फिलहाल पर्यटक लगातार मनाली आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जुलाई में मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल बना हुआ है, जिसके कारण पर्यटकों की आवाजाही जारी है। यदि मौसम इसी तरह सामान्य रहा तो आने वाले वीकेंड में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed