फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists flocked to celebrate the New Year

Kullu News: नए साल का जश्न मनाने उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

Mon, 29 Dec 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 29 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tourists flocked to celebrate the New Year
मनाली के मॉल रोड़ पर उमड़ी पर्यटको की भीड़।-संवाद
कई होटल पैक, कइयों में 90 प्रतिशत तक पहुंची ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन


नए साल के पहले हफ्ते तक बूम पर रहेगा पर्यटन कारोबार

संजय भारद्वाज

मनाली। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए मनाली में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। रोजाना 2500 से 3000 हजार बाहरी राज्यों के वाहन मनाली में पहुंच रहे हैं।
वोल्वो बसों, टेंपो ट्रैवलर और हिमाचल नंबर के निजी और व्यवसायिक वाहनों की संख्या अलग से है। 31 दिसंबर तक मनाली में 70 से 80 हजार पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नववर्ष पर मनाली में जगह-जगह जश्न मनेगा। होटलों में खास प्रबंध किए गए हैं। नववर्ष के लिए कई बड़े होटल पैक हो गए हैं। कइयों में 90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। जनवरी के पहले हफ्ते तक मनाली में ऐसी ही रौनक रहने की उम्मीद है। ऑनलाइन बुकिंग का दौर जारी है। बड़े होटलों के साथ ग्रामीण इलाकों में बने होटल और होम सटे भी पैक होने लगे है। होटलों में पर्यटकों के लिए डीजे, बॉन फायर, गाला डिनर, कुल्लवी नाटी जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन निगम के सभी होटल 31 दिसंबर तक पैक हो गए हैं। निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि निगम के होटल 31 दिसंबर तक पैक हैं। जनवरी में भी अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि नववर्ष का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। 31 दिसंबर तक अधिकतर होटल पैक चल रहे हैं। कइयों की ऑक्यूपेंसी 90 प्रतिशत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मालरोड में नववर्ष का जश्न शुरू

पर्यटन नगरी के मालरोड में प्रशासन ने नववर्ष के जश्न के लिए खास प्रबंध किए हैं। पूरा मालरोड दुल्हन की तरह सजाया गया है। शाम होते ही डीजे की धुन पर हजारों पर्यटक झूम रहे हैं। प्रशासन ने 31 दिसंबर तक डीजे की व्यवस्था की है। मालरोड में सैर-सपाटे के साथ पर्यटक शाॅपिंग और डीजे की मस्ती का लुत्फ ले रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed