फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists enjoying skiing on artificial snow in Lahaul

Kullu News: लाहौल में कृत्रिम बर्फ पर स्कीइंग का लुत्फ उठा रहे सैलानी

Thu, 05 Dec 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Dec 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Tourists enjoying skiing on artificial snow in Lahaul
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल के समीप गुफा होटल के समीप मशीन से बनाई जा रही कृत्रिम बर्फ।-वीड
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। घाटी में बर्फबारी न होने और रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद होने से लाहौल में पर्यटन व्यवसाय मंदा पड़ने लगा है। ऐसे में पर्यटन से जुड़े कुछ कारोबारियों ने लाहौल में गुफा होटल के पास एक मैदान में कृत्रिम बर्फ ईजाद की है।
विज्ञापन

कृत्रिम बर्फ माइनस तापमान में तैयार की गई है। सैलानी भी कृत्रिम बर्फ को देखकर आकर्षित हो रहे हैं। वीरवार को लाहौल घूमने आए अधिकतर सैलानियों ने नॉर्थ पोर्टल के जंखर फलोंग में कृत्रिम बर्फ के ऊपर खूब मस्ती की और स्कीइंग का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शून्य से नीचे तापमान में मशीन से पानी को पाइप के जरिये डाल कर जमीन पर बर्फ की परत बिछाई गई है। इन दिनों कोकसर में तापमान शून्य से नीचे है। ऐसे में पानी के जरिये बर्फ की बौछार जमीन पर टिक रही है। माइनस तापमान होने के कारण यह पिघल नहीं रही। आने वाले समय में पर्यटन कारोबारियों को एक बेहतर विकल्प भी लग रहा है। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि आने वाले समय में घाटी में बर्फ न पड़ने पर भी कृत्रिम बर्फ से साहसिक गतिविधियां चलाई जा सकती हैं। पर्यटन कारोबारियों के साथ पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed