{"_id":"67bdcd610e5751562a0cbb44","slug":"tourists-danced-with-local-people-on-lahauli-songs-kullu-news-c-89-1-klu1002-142004-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौली गीतों पर स्थानीय लोगों के साथ झूमे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौली गीतों पर स्थानीय लोगों के साथ झूमे सैलानी
Wed, 26 Feb 2025 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
लाहौल स्पीति में स्नो फेस्टिवल के दूसरे दिन गोंधला ग्राम पंचायत के केवांग गांव में यति उत्सव क
केलांग/सिस्सू (लाहौल स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के केलांग में स्नो फेस्टिवल के दूसरे दिन यति उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। गोंधला व आसपास गिर रहे बर्फ के फाहों के बीच लाहौली गीतों पर नाटी हुई। जिसमें स्थानीय महिलाओं के साथ बाहरी क्षेत्र से आए सैलानी भी झूम उठे।
उत्सव के दौरान जिला के स्थानीय उत्पादों की भी जमकर खरीदारी हुई। वहीं लाहौली लजीज व्यंजनों के स्वाद का भी पर्यटकों ने स्वाद चखा। एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि जिले में पुरातन लोक संस्कृति व अनूठी जीवंत परंपराओं को आज के बदलते परिवेश में उजागर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि छह मार्च को तूपचिलिंग में, 12 को त्रिलोकीनाथ, 15 को जिस्पा में स्नो फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। 30 मार्च को सिस्सू में स्नो फेस्टिवल का समापन समारोह होगा।
विज्ञापन
खेलकूद में यह रहे विजेता
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पूरद गांव की विमला देवी ने पहला, सुचेता ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में थोरंग गांव की टीम विजेता, जागला गांव की टीम दूसरे स्थान पर रही। उपमंडल अधिकारी नागरिक केलांग रजनीश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र सहित इनामी राशि देकर सम्मानित किया।