फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists' car caught fire, narrowly saved life

Kullu News: पर्यटकों की कार में लगी आग, बाल-बाल बची जान

Wed, 17 Jul 2024 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tourists' car caught fire, narrowly saved life
जरी-मलाणा सड़क में ​​ब्रिज फोर के पास कार में लगी आग।
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाली जरी-मलाणा सड़क पर एक कार में मंगलवार को आग लग गई। कार में हरियाणा के अनुराग पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी एकता नगर पंचवटी चौक पत्नी के साथ कुल्लू घूमने के लिए पहुंचे थे। ये दोनों हादसे में बाल-बाल बच गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार दो कार में हरियाणा से पर्यटक कुल्लू घूमने पहुंचे थे। पर्यटकों का मंगलवार रात्रि ठहराव सम्मा रोपा में था लेकिन मंगलवार सुबह कार में पर्यटक मलाणा के लिए निकले। ब्रिज फोर से आगे सड़क खराब होने के कारण इन्हें पैदल मलाणा जाना था लेकिन वे वापस मुड़ गए। ब्रिज फोर के समीप अचानक कार में धुआं उठा।
विज्ञापन

स्पार्क होने के बाद अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठने के बाद पर्यटक दंपती कार से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। दमकल चौकी जरी के प्रभारी तुलसी राम ने कहा कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
विज्ञापन


एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कार में हरियाणा से दंपती घूमने के लिए कुल्लू पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed