फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists are crazy about Atal Tunnel, inconveniences do not stop them.

Kullu News: पर्यटक अटल टनल के दीवाने, नहीं ठहरने देतीं असुविधाएं

Fri, 17 Apr 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tourists are crazy about Atal Tunnel, inconveniences do not stop them.
मनाली के अटल टनल रोहतांग के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-
मनाली (कुल्लू)। मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ते ही अब सैलानी अटल टनल रोहतांग और रोहतांग दर्रा का रुख करने लगे हैं। सैलानियों के लिए गर्मी से राहत पाने के लिए ये पसंदीदा जगह हैं। मनाली आने वाला हर पर्यटक सबसे पहले इन्ही पर्यटन स्थलों का रुख करता है। इन दिनों रोहतांग बंद होने से अटल टनल में भीड़ उमड़ रही है। हर साल पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है लेकिन मनाली में पर्यटकों का ठहराव बढ़ाने की दिशा में किसी भी सरकार ने पहल नहीं की। दो दिन रुकने के बाद पर्यटक यहां से लौट जाते हैं। मनाली में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कोरोना काल, आपदा और ऑपरेशन सिंदूर को छोड़ दें तो कुल्लू-मनाली में पर्यटकों का आंकड़ा हर साल बढ़ रहा है लेकिन पर्यटन व्यवसाय अभी भी पुराने ढर्रे पर ही चला है। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी तो हुई परंतु पर्यटकों का ठहराव लगातार कम होता जा रहा है। अधिकांश पर्यटक दो या तीन दिन से अधिक मनाली में नहीं रुक रहा। इसका मुख्य कारण नए पर्यटक स्थलों को विकसित नहीं करना है। चार दशक बाद भी मनाली में नए पर्यटन स्थल चिह्नित नहीं हो पाए हैं। ऐसा नहीं है कि मनाली में पर्यटन स्थलों की कमी है। कुदरत ने मनाली को बहुत कुछ दिया है। जरूरत है तो बस राजनीतिक इच्छाशक्ति की।
विज्ञापन


ये हैं मनाली के अनछुए पर्यटन स्थल
पर्यटन नगरी के अनछुए पर्यटन स्थल भृगु, दशौहर, हामटा, रानी सुई, चंद्रखणी, लमाढुग स्थल पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जा सकते हैं। सड़क और अन्य सुविधाओं के अभाव में बहुत कम संख्या में ही सैलानी यहां पहुंचते हैं। हामटा में हालांकि सर्दियों में बर्फ रहती है। यदि सड़क कुछ किलोमीटर आगे तक निकाली जाए तो गर्मी में भी यहां बर्फ देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


पर्यटन कारोबारी अजय अबरोल ने कहा कि नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने में किसी भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। अटल टनल बनने से एक नया स्थल जरूर विकसित हुआ है, लेकिन गर्मी में बर्फ देखना सिर्फ रोहतांग पर ही संभव है। ऐसे ही नए स्थलों को विकसित किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। मनाली में पर्यटन को बढ़ावा देना है तो सरकार को नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित करना चाहिए। इससे रोहतांग में भी दबाव कम होगा और ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed