फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist vehicles stopped in Solanganala due to snowfall

Kullu News: सोलंगनाला में ही रोक दिए पर्यटक वाहन

Thu, 02 Mar 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Mar 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Tourist vehicles stopped in Solanganala due to snowfall
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल का मौसम खुलते ही कुछ यू दिख नजारा।
मनाली (कुल्लू)। अटल टनल रोहतांग सहित रोहतांग दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक आदि चोटियों पर वीरवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। हल्की बर्फबारी के बीच मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक अटल टनल के साउथ पोर्टल तक जा सके। प्रशासन ने पर्यटकों और यात्रियों को अभी टनल की ओर न जाने की हिदायत दी है। तीन दिन से घाटी में मौसम खराब चल रहा है।
विज्ञापन

अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल और साउथ पोर्टल में वीरवार को भी बर्फबारी हुई। बर्फ के फाहों के बीच अटल टनल से यातायात सुचारु रहा। मनाली के पर्यटन स्थलों सोलंगनाला, अंजनी महादेव, फातरु, धुंधी, हामटा, कोठी, गुलाबा सहित लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फ के फाहे गिरे। बर्फबारी के कारण बीआरओ की सड़क बहाली का कार्य भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ इन दिनों मनाली-दारचा-पदुम-कारगिल सहित मनाली-सरचू-लेह मार्ग की बहाली में जुटा हुआ है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है। मनाली-लेह मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल है, लेकिन फिलहाल स्थानीय लोगों को ही इस मार्ग से भेजा जा रहा है। फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक साउथ पोर्टल तक पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed