फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tobacco youth campaign launched in Kullu, DC flagged off

Kullu News: कुल्लू में तंबाकू युवा अभियान का आगाज, डीसी ने दिखाई हरी झंडी

Wed, 15 Oct 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 15 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tobacco youth campaign launched in Kullu, DC flagged off
तीस दिनों में तंबाकू मुक्त होंगे 400 स्कूल और 30 गांव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू परिसर से तंबाकू युवा अभियान 3.0 का आगाज हो गया है। शहर में युवाओं की एक जागरूकता रैली निकाली। इसे उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली अस्पताल परिसर से ढालपुर चौक, कॉलेज गेट होते हुए वापस पहुंची। रैली में एनसीसी, एनसीसी एयर विंग, नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। उन्हें इस दौरान उपायुक्त कुल्लू ने जिला को तंबाकू मुक्त करवाने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी नागराज पवार ने बताया कि यह अभियान 30 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिले भर के 400 स्कूलों और 30 गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें स्कूलों के सौ मीटर दायरे में किसी भी तरह के तंबाकू युक्त वस्तुएं नहीं बिकेंगी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू बेचने के लिए लाइसेंस जारी किए जाऐंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने साफ तौर पर दिशा निर्देश जारी किए हैं कि तंबाकू को लेकर पुलिस के माध्यम से इस बात को सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की हर रोज की गतिविधियों की रोज एंट्री होगी और इस पर विभाग की पूरी निगरानी बनी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जन भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला महंत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed