{"_id":"64a45dd8d507961f0a0fbaf2","slug":"tindi-won-the-title-by-defeating-udaipur-in-volleyball-kullu-news-c-89-1-ssml1012-2183-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वॉलीबाल में उदयपुर को हरा तिंदी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वॉलीबाल में उदयपुर को हरा तिंदी ने जीता खिताब
Tue, 04 Jul 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में चल रही अंडर- 14 छात्रा वर्ग की चैस प्रतियोगिता में भाग लेती दो छात्राएं। संवाद।
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के उदयपुर में चल रही छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-19 और अंडर- 14 वर्ग में कई मुकाबले हुए। अंडर-19 के वाॅलीबाल मुकाबले में तिंदी स्कूल की छात्राओं ने जीत हासिल की है।
उदयपुर स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी के फाइनल में त्रिलोकनाथ ने शकोली स्कूल को शिकस्त देकर खिताब जीता। खो-खो में मडग्रां स्कूल विजेता और केलांग स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 वर्ग की वाॅलीबाल स्पर्धा में जाहलमा जोन विजेता जबकि केलांग जोन उपविजेता रहा। कबड्डी में उदयपुर जोन प्रथम रहा।
खो-खो में भी उदयपुर जोन पहले और जाहलमा को दूसरा स्थान मिला। बैडमिंटन में उदयपुर जोन ने केलांग जोन को पराजित कर खिताब जीता। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी (एडीपीओ) छेरिंग अंगरुप ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पांच जुलाई को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। संवाद