फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tindi became the winner in Yoga, Shakoli became the runner up.

Kullu News: योग में तिंदी विजेता, शकोली बना उपविजेता

Sat, 10 Aug 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Tindi became the winner in Yoga, Shakoli became the runner up.
उदयपुर स्कूल में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन


कबड्डी में तिंदी ने मड्ग्रां को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर स्कूल के खेल परिसर में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को भी मुकाबले खेले गए। योग के रोचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में 14 स्कूलों की 154 छात्राओं ने जीत के लिए दमखम दिखाया।
योग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तिंदी की छात्राओं ने पहला और शकोली स्कूल की छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में तिंदी और मड्ग्रां की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें तिंदी ने मड्ग्रां को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। एक अन्य मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल त्रिलोकनाथ की छात्राओं ने सलग्रां स्कूल की छात्राओं को हराया।
विज्ञापन

खो-खो में तिंदी स्कूल ने केलांग स्कूल की टीम को हराया। त्रिलोकनाथ स्कूल की छात्राओं ने शकोली स्कूल की छात्राओं को मात दी। वाॅलीबाल में उदयपुर स्कूल की टीम ने जाहलमा स्कूल को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। एथलेक्टिस में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी (एडीपीओ) विनोद कुमार ने बताया 12 अगस्त को प्रतियोगिता का समापन होगा। उसी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुकाबले भी होंगे। सभी विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्यातिथि सम्मानित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed