फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three Volvos, an ordinary bus and drove from Kullu to Delhi

Kullu News: कुल्लू से दिल्ली के लिए तीन वोल्वो, एक साधारण बस और चलाई

Sat, 09 Mar 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three Volvos, an ordinary bus and drove from Kullu to Delhi
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने कुल्लू-दिल्ली रूट में बसों की संख्या में इजाफा किया है। एचआरटीसी ने शनिवार से तीन वोल्वो और एक साधारण बस सेवा शुरू कर दी है। अब कुल्लू से दिल्ली के लिए पांच वोल्वो और दो साधारण बसें जा रही हैं। किसान आंदोलन और ट्रैफिक रूट बदलने के कारण एचआरटीसी ने बसों की संख्या कम कर दी थी। अब हालात सामान्य होने पर पूर्व की भांति कुल्लू से दिल्ली के लिए लग्जरी और साधारण बसों को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विगत 12 फरवरी से सात मार्च तक पथ परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए महज दो वोल्वो और एक साधारण बस की सेवाएं यात्रियों की सुविधा के लिए जारी रखी थीं। अब दोबारा बसों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इससे दिल्ली से कुल्लू और कुल्लू से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

12 फरवरी से बदले गए यातायात प्लान के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कुल्लू से दिल्ली जाने वाली बसों को चंडीगढ़ से पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, पीपली और करनाल से भेजा जा रहा है। दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर वापस आने वाली बसों को कुरुक्षेत्र, शाहबाद, शहजादपुर और करनाल होते हुए संचालित किया जा रहा है। इससे सफर 40 किलोमीटर लंबा हो गया था तथा इसे पार करने में भी डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा था। इस कारण एचआरटीसी ने बसों को कम किया था। अब रूट पूर्व की भांति होने पर बसों की संख्या को बढ़ाया गया है। पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कुल्लू से दिल्ली के लिए पांच वोल्वो और दो साधारण बसें संचालित की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed