{"_id":"6161aaee8ebc3e56e6482cd1","slug":"three-volvo-buses-run-from-kullu-to-delhi-haridwar-kullu-news-sml3866087148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू से दिल्ली-हरिद्वार के लिए चलाईं तीन वोल्वो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू से दिल्ली-हरिद्वार के लिए चलाईं तीन वोल्वो बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो ने दिल्ली और हरिद्वार के लिए तीन अतिरिक्त बसें चलाई हैं। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा और पर्यटन सीजन को देखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे पहले दिल्ली के लिए एक वोल्वो बस रात्रि सेवा में भेजी जा रही थी।
हरिद्वार के लिए कोरोना काल के बाद पहली बार वोल्वो बस सेवा शुरू की गई है। अब एचआरटीसी कुल्लू डिपो ने हरिद्वार के लिए भी वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। दिल्ली के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। हालांकि, निगम के करीब 20 रूटों, जिनमें साधारण, डीलक्स और वोल्वो बस रूट शामिल हैं, ऐसे करीब 15 रूटों पर निगम की बस सेवा बहाल कर दी गई है।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में भव्य देव मिलन को देखने के लिए बाहरी राज्यों से भी पर्यटकों की आने की उम्मीद है। जिले में पर्यटन सीजन भी शुरू हो गया है। पर्यटक कुल्लू-मनाली का अभी से रुख कर रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों को सुविधा देने के लिए निगम ने वोल्वो बसों के रूटों में बढ़ोतरी की है। लंबे रूटों पर बसें दौड़ने से पर्यटकों और प्रदेश के लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्हें टैक्सी के भारी-भरकम किराया देने से भी निजात मिलेगी। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि दिल्ली और हरिद्वार के लिए वोल्वो बसों की संख्या बढ़ाई गई है। दिल्ली के दो और हरिद्वार के लिए एक अतिरिक्त बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
रूट समय
मनाली-दिल्ली दोपहर तीन बजे
मनाली-दिल्ली शाम चार बजे
मनाली-दिल्ली शाम साढ़े छह बजे
मनाली-हरिद्वार शाम साढ़े चार बजे