फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three road accidents in Banjar; two killed, three injured

बंजार में तीन सड़क हादसे; दो की मौत, तीन घायल

Fri, 08 Oct 2021 05:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Three road accidents in Banjar; two killed, three injured
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में वीरवार रात को हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि राजस्थान के दो पर्यटकों सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात तीन युवक बाइक पर गुशैणी से बंजार की तरफ जा रहे थे। शाइरोपा के पास बाइक अनियंत्रित होकर 40 मीटर नीचे नाले में लुढ़क गई। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को बंजार अस्पताल लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। प्रवीण कुमार पुत्र मोती राम, गांव जमद, पलाच, बंजार, जिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान चमन लाल (21), पुत्र डोला राम, गांव सिधवां, तहसील बंजार, जिला कुल्लू और जय सिंह (24) पुत्र नोक सिंह, गांव चनोन, तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप हुई है।
विज्ञापन

वहीं, सोझा के पास पंडला नाला में बंजार की तरफ बाइक पर राजस्थान के दो पर्यटक भी ब्रेक फेल होने के चलते हादसे का शिकार हुए। पर्यटकों की बाइक पहाड़ी से टकराई। इसमें हितेश हीरा (22), पुत्र गिरधारी लाल, निवासी हाउस नंबर 30/12 सेक्टर 22, स्वर्ण पथ मानसरोवर, जयपुर, राजस्थान और गुलशन शर्मा, पुत्र नंद किशोर वार्ड नंबर 12, बांदे बग्गी, जिला डोसा, राजस्थान को भी चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बंजार अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा वीरवार रात को जिभी गाड़ागुशैणी सड़क पर हुआ। यहां एक टैक्सी के सड़क से लुढ़कने के चालक वेद राम (29), पुत्र उदयराम, गांव भलाग्रा तहसील बंजार घायल हो गया है। उधर, एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed