फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Thousands of tourists are reaching Baralacha and Shinkula

Kullu News: बारालाचा और शिंकुला पहुंच रहे हजारों पर्यटक

Fri, 29 May 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thousands of tourists are reaching Baralacha and Shinkula
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों रोहतांग दर्रे के साथ-साथ शिंकुला और बारालाचा दर्रे भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रोजाना हजारों सैलानी इन ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों का दीदार करने पहुंच रहे हैं। रोहतांग दर्रे के लिए परमिट व्यवस्था लागू होने के बाद पिछले कुछ वर्षों में शिंकुला और बारालाचा नए पसंदीदा पर्यटन स्थलों के रूप में उभरे हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन करीब नौ हजार वाहन अटल टनल के आरपार हो रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या शिंकुला और बारालाचा की ओर जाने वाले पर्यटकों की है। इन स्थलों तक पहुंचने से पहले पर्यटक अटल टनल के आसपास रुककर प्राकृतिक नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। पर्यटक यहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग लगातार यातायात और वाहनों की निगरानी कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार 20 मई को 4348, 21 मई को 4258, 22 मई को 3421, 23 मई को 5110, 24 मई को 5702, 25 मई को 4961 और 26 मई को 4364 वाहन अटल टनल होकर लाहौल की ओर गए। वहीं, मनाली लौटने वाले वाहनों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। 20 मई को 3789, 22 मई को 2932, 23 मई को 4548, 24 मई को 4871, 25 मई को 4456 और 26 मई को 2952 वाहन अटल टनल के रास्ते मनाली लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल आरपार करने वाले वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने पर्यटकों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सफर के दौरान सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed