फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   This time also God Khudijal will be included in Mandi Shivratri

Kullu News: मंडी शिवरात्रि में इस बार भी शामिल होंगे देवता खुडीजल

Wed, 05 Feb 2025 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Feb 2025 05:03 AM IST
विज्ञापन
This time also God Khudijal will be included in Mandi Shivratri
देहुरी में देवता खुडीजल के मंडी ​शिवरात्रि में भाग लेने को लेकर हुई बैठक में भाग लेते कारकून। स
कुल्लू। जिला कुल्लू के अधिष्ठाता देवता खुडीजल इस वर्ष भी मंडी शिवरात्रि में पूरे लाव-लश्कर के साथ भाग लेंगे। मंगलवार को देहुरी मंदिर में देवता के मुख्य कारकूनों और हारियानों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। देवता खुडीजल का रथ 21 फरवरी को देहुरी मंदिर से रवाना होगा।
विज्ञापन

बैठक में देवता के मंडी दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें पांच गांवों के प्रतिनिधियों, जेठीहार, नब्बे मुजारे के वरिष्ठ दरोगा व जिला मंडी के मानगढ़ के कारदारों ने भाग लिया। कारदार शेर सिंह, कायथ पूर्ण शर्मा व मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुमार दत्त शर्मा ने बताया कि 2024 के बाद इस वर्ष भी देवता मंडी शिवरात्रि में भाग लेंगे, जिस पर सभी कारकूनों व हारियानों की सहमति बनी।
विज्ञापन

कायथ पूर्ण शर्मा ने कहा कि देवता 21 फरवरी को देहुरी मंदिर से रवाना होंगे और रात्रि ठहराव बिहनी गांव में करेंगे। 22 को जंजहैली पहुंचेंगे। 23 को बगस्याड, 24 को गोहर और 25 फरवरी को घासनू पहुंचेंगे। 26 फरवरी को अधिष्ठाता देवता मंडी शिवरात्रि में शिरकत करेंगे। देवता के शिवरात्रि जाने पर देवलुओं में उत्साह है। बैठक में बजंतरियों ने भी भाग लिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में भी देवता खुडीजल ने करीब 100 साल बाद मंडी शिवरात्रि में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed