फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The wrestling competition will be the main attraction at the Rishi Panchami fair.

Kullu News: ऋषि पंचमी मेले में दंगल रहेगा मुख्य आकर्षण

Mon, 31 Aug 2026 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
The wrestling competition will be the main attraction at the Rishi Panchami fair.
12 से 17 तक होंगी खेलकूद प्रतियोगताएं
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। सिरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश की ओर से होने वाले ऋषि पंचमी मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले की पूर्व संध्या पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में इस बार कुश्ती (दंगल) मुख्य आकर्षण रहेगा। दंगल के लिए स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेल मैदान तैयार किया जा रहा है।

क्लब की बैठक में निर्णय लिया कि इस बार भी खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। हालांकि, इस वर्ष दंगल को विशेष रूप से आकर्षक बनाने की तैयारी है। इसमें प्रदेश के नामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। क्लब अध्यक्ष दुष्यंत परमार ने बताया कि दंगल के विजेता पहलवानों के लिए नकद पुरस्कार भी रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 12 से 17 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में दंगल के अलावा वॉलीबाल, कबड्डी (बॉयज, गर्ल्स व ओपन), बैडमिंटन, शतरंज, महिला रस्साकशी और लोकनृत्य सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ऋषि पंचमी मेले की सांस्कृतिक संध्या भी खास रहेगी। इसमें पंकज ठाकुर, अशोक पालसरा और नितिका चौहान सहित अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed